पंजाब विश्वविद्यालय में अभिभावकों को भी मिल रही है शिक्षा

चंडीगढ़, 9 जून (आईएएनएस)। पंजाब विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अपने बच्चों को प्रवेश परीक्षाएं दिलाने लाए अभिभावकों को पर्यावरण से संबंधित फिल्में देखकर ज्ञार्नाजन करने का मौका मिल रहा है।

चंडीगढ़, 9 जून (आईएएनएस)। पंजाब विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अपने बच्चों को प्रवेश परीक्षाएं दिलाने लाए अभिभावकों को पर्यावरण से संबंधित फिल्में देखकर ज्ञार्नाजन करने का मौका मिल रहा है।

ज्यादातर अभिभावक इस चिचिलाती गर्मी में इधर-उधर घूमने या पेड़ों के नीचे बैठने की बजाए परिसर के छोटे से हॉल के आरामदायक वातावरण में पर्यावरण से संबंधित फिल्मों का लुत्फ उठा रहे हैं।

आम जनता को पर्यावरण के प्रति शिक्षित करने के उद्देश्य इस कार्यक्रम की शुरूआत भूगर्भ विभाग ने की है। विभाग के प्रोफेसर और इस विचार को आगे बढ़ाने वाले अरुण अहलूवालिया ने कहा कि अभी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाएं हो रही हैं। रोजाना सैकड़ों छात्र और उनके अभिभावक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और नई दिल्ली से आते हैं। विभाग के सदस्य अभिभावकों से खाली समय में पर्यावरण से संबंधित फिल्में और संग्रहालय को देखने के लिए प्रेरित करते हैं।

उल्लेखनीय है कि इन फिल्मों में 'प्रीहिस्टोरिक प्लानेट-डीनो डाइनेस्टी', 'स्नोबॉल अर्थ', 'ग्रांड कैनियन' और 'द रेनबो इन स्टोन' दिखाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+