शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजारों में मंदी का रुख जारी

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजारों के भारी गिरावट के साथ खुलने के बाद भी सोमवार को शुरुआती कारोबार में मंदी का रुख रहा।

20 मिनट के कारोबार में मुंबई शेयर बाजार(बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार के मुकाबले 466.01 अंक नीचे चला गया।

विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में इस भारी गिरावट की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आसमान छूती कीमते हैं। इनका असर विशेष रूप से बिजली, अचल संपत्ति और सीमेंट सूचकांक में महसूस किया जा रहा है। ये सभी अब बिकवाली के काफी दबाव में हैं।

सेंसेक्स 456.21 अंकों की गिरावट के साथ 15,115.97 पर खुला। बीस मिनट के कारोबार के बाद वह 466.01 अंक या 2.99 फीसदी के नुकसान के बाद 15,106.17 पर था।

इस दौरान राष्ट्रीय शेयर बाजार (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 145.95 अंकों की गिरावट के साथ 4,481.85 पर खुला था।

इस दौरान बीएसई में 183 शेयरों में तेजी रही, 1,872 शेयरों को नुकसान हुआ, जबकि 19 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

शुरुआती कारोबार में जयप्रकाश एसासिएट्स, रिलायंस इफ्रास्ट्रक्चर और टाटा मोटर्स के शेयरों को भारी नुकसान हुआ।

उधर अन्य एशियाई बाजारों में भी मंदी का रुख देखी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+