तेज रोशनी के कारण केरल के स्पीकर और सांसद की आंखों में जलन

त्रिशूर, 9 जून (आईएएनएस)। एक कार्यक्रम में हाई वोल्टेज के बल्बों की रोशनी के कारण केरल विधानसभा के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन और लोकसभा सदस्य लोनाप्पन नम्बदन समेत लगभग 30 लोगों की आंखों में जलन का मामला सामने आया है।

इसके बाद दोनों नेताओं को अलग-अलग स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन नेताओं को दो दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है।

दरअसल, राधाकृष्णन और नम्बदन रविवार की शाम त्रिशूर के कोडूंगेल्लोर गांव में एक 'रीडिंग क्लब' का उद्घाटन करने गए थे। आयोजनकर्ताओं ने मंच पर हाईवोल्टेज के बल्ब लगा रखे थे। बल्ब की रोशनी से जब मंच पर बैठे नेताओं की आंखों में जलन होने लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत आयोजनकर्ताओं से की।

नम्बदन जब अपने घर पहुंचे तो उन्हें नींद नहीं आई। इसके बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों के मुताबिक उनकी आंखों को कोई खतरा नहीं है।

स्पीकर राधाकृष्णन को सोमवार की सुबह आंखों में परेशानी महसूस हुई। उन्हें भी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उन्हें दो दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+