एफएआरसी को सभी बंधक मुक्त कर देने चाहिए : शावेज

कराकस, 9 जून (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज ने कहा है कि वामपंथी विद्रोही गुट रिवोल्यूशनरी आर्मड फ्रोसेज ऑफ कोलंबिया (एफएआरसी) को सभी बंधकों मुक्त करने की सलाह देते हुए इस सिलसिले में मध्यस्थता की पेशकश की है।

शावेज ने टेलीविजन और रेडियो पर प्रसारित होने वाले एक साप्ताहिक कार्यक्रम में ये बातें कही। उन्होंने कहा, "अब वह समय आ गया है कि एफएआरसी बंधकों को छोड़ दे।"

अमेरिका पर निशाना साधते हुए शावेज ने कहा, "एफएआरसी की आढ़ में अमेरिका कोलंबिया में और अधिक सैन्य अड्डे बनाने की योजना बना रहा है, जो वेनेजुएला के लिए खतरा साबित हो सकता है।" स्पेन की समाचार एजेंसी 'ईएफई' ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अलफांसो कानो के एफएआरसी का सरगना बनने के बाद शावेज की ये प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि अब युद्ध छोड़कर शांति वार्ता करने का समय आ गया है।

एफएआरसी ने 40 लोगों को बंधक बना रखा है। संगठन ने बंधकों की एवज में जेल में बंद अपने 500 सदस्यों की रिहाई की मांग रखी है। बंधक बनाए गए प्रमुख व्यक्तियों में कोलंबिया के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी इन्ग्रिद बेटनकोर्ट और तीन अमेरिकी ठेकेदार शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+