दुबई के बाजार लुभाएंगे ग्राहकों को

दुबई शॉपिंग फेस्टिवल ऑफिस (डीएसएफओ) ने 1998 से इसका आयोजन शुरू किया था। जनता को लुभाने के लिए आयोजक अलग-अलग ढंग से प्रचार में जुटे हैं। सार्वजनिक व निजी क्षेत्रों की मदद से वे दुबई में रहने वाले लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
हर उम्र के लोगों को ध्यान में रखकर इस साल कई बंपर पुरस्कारों की घोषणा की गई है। युवाओं को आकर्षित करने के लिए 2009 मॉडल की बिल्कुल नई कार 'बीएमडब्ल्यू एक्स 5' को बंपर पुरस्कार में शामिल किया गया है।
व्यापारियों का मानना है कि ऐसे पुरस्कार देख ज्यादा से ज्यादा लोग खरीदारी के लिए आते हैं। यह उनके लिए अपने सपने पूरे करने का एक बेहतरीन मौका जो होता है।
बच्चों के लिए फैशन शो से लेकर ओलंपिक गेम्स तक का आयोजन किया जाता है। संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय व्यंजनों और अन्य कई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जा रही है।
गर्मी की छुट्टियों में अन्य कई देशों से लोग यहां आकर खरीदारी करते हैं। अन्य वर्षो की तुलना में इस साल दुबई के व्यवसायियों को अधिक मुनाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications