अफजल के बयान पर कश्मीर में राजनीति गरमाई
श्रीनगर, 9 जून (आईएएनएस)। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु द्वारा जल्द से जल्द फांसी पर लटकाए जाने की नाराजगी भरी मांग ने कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अलगाववादी नेताओं को केंद्र सरकार के खिलाफ बरसने का मौका दे दिया है। इन नेताओं ने केंद्र सरकार पर इस मामले में निर्णय लेने में विफल होने का आरोप लगाया है।
श्रीनगर, 9 जून (आईएएनएस)। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु द्वारा जल्द से जल्द फांसी पर लटकाए जाने की नाराजगी भरी मांग ने कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अलगाववादी नेताओं को केंद्र सरकार के खिलाफ बरसने का मौका दे दिया है। इन नेताओं ने केंद्र सरकार पर इस मामले में निर्णय लेने में विफल होने का आरोप लगाया है।
उल्लेखनीय है कि अफजल ने आईएएनएस से एक विशेष भेंटवार्ता में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के प्रधानमंत्री बनने की कामना की थी। उसके मुताबिक आडवाणी ही उसकी फांसी के संदर्भ में निर्णय ले सकते हैं।
अफजल की मांग पर हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने कहा, "अफजल के बयान से ऐसा लगता है कि जेल में उसे यातनाएं दी जा रही हैं। उसने हताशा में यह बयान दिया है।"
हुर्रियत के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा, "कश्मीरियों को कभी भी मौजूदा भारतीय तंत्र से न्याय पाने की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। पूरा तंत्र कश्मीरियों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित है।"
पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कांफ्रेंस के संस्थापक अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने हालांकि अफजल के बयान पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया लेकिन सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के महासचिव निजामुद्दिन भट ने कहा, "अफजल फांसी के साये में रह रहा है।"
अफजल के चचेरे भाई यासीन गुरु ने कहा, "अफजल को हताश किया जा रहा है। जब से उसे गिरफ्तार किया गया है तभी से उसके पूरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। भारतीय मीडिया ने भी हमेशा उसे गलत रूप में पेश किया। कभी भी उसके मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई।"
'जम्मू-कश्मीर नागरिक समाज गठबंधन' के संयोजक खुर्रम परवेज का कहना है कि अफजल के बयान से ऐसा लगता है कि वह बेहद गुस्से में है। कभी भी अफजल मामले की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई।
कश्मीर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जफर शाह ने कहा कि उसके बयान से यह झलकता है कि वह किन परिस्थितियों में रह रहा है। इसलिए वह जल्द से जल्द अपने जीवन का अंत चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications