अगरतला में जल्द ही शुरू होगी रेल सेवा

पूवोत्तर सीमांत रेलवे(एनएफआर) के प्रमुख अभियंता एफ. एस. मीणा ने कहा, "इस माह की 30 तारीख से अगरतला के लिए रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एनएफआर पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।"
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसे पहले ही इस रेलवे परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना बता चुके हैं। त्रिपुरा के परिवहन मंत्री मानिक डे ने बताया, "हालांकि त्रिपुरा का व्यापारिक केंद्र धर्मनगर 1964 में ही रेलवे के मानचित्र पर आ चुका था, लेकिन अगरतला तक रेलवे लाइन को लाने में चार दशक से भी अधिक का समय लग गया।"
उन्होंने कहा, "इस परियोजना पर अब तक 8 अरब रुपये की लागत आ चुकी है। इसके अलावा ढलाई और पश्चिमी त्रिपुरा जिलों के लोंगथारी घाटी, बारामूरा और अतरामूरा पहाड़ी क्षेत्र में तीन बड़ी सुरंगें तैयार की गई हैं।" इनमें 1962 मीटर लंबी लोंगथारी सुरंग,पूर्वी भारत में बनी सबसे बड़ी सुरंग है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications