मध्यप्रदेश में होने लगा मानसून का इंतजार

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मानसून के पूर्वाभ्यास ने शाम को खुशगवार बना दिया हैं। दिन की चटखती धूप के बीच होने वाली हल्की फुल्की वर्षा शीतलता का अहसास करा देने वाली है। भोपाल से लेकर प्रदेश के अधिकांश शहरों का कमाबेश यही आलम है।

पिछले एक हफ्ते से तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है, वहीं आद्रता भी बढ़ी है। सुबह से लेकर अपराह्न् चार बजे तक उमस भरी गर्मी बेचैन कर देने वाली होती है, मगर शाम के पांच बजते ही आसमान पर सूरज की जगह काले बादल कब्जा कर लेते हैं।

बिजली की गड़गड़ाहट और हवाओं के साथ शुरू होने वाली वर्षा शाम को सुहावना बना देती है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के अधिकांश इलाकों के लोग इस वर्षा से काफी राहत महसूस कर रहे हैं। साथ ही उम्मीद लगा बैठे हैं कि इस बार का मानसून पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर होगा।

मौसम विभाग के विशेषज्ञ अजय शुक्ला बताते हैं कि दिन की उमस के कारण शाम के वक्त स्थानीय स्तर पर बादल छा रहे हैं और बरस जाते हैं। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में यही क्रम चल रहा है। शुक्ला के मुताबिक यह मानसून का पूर्वाभ्यास है, मानसून के पूर्व हो रही इस वर्षा की वजह मौसम में नमी बढ़ी हैं। सुबह दोपहर की बजाय शाम को वर्षा हो रही हैं। मानसून का इंतजार आम आदमी से लेकर मौसम विभाग तक कर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+