असम में बंद से जनजीवन प्रभावित

गुवाहाटी, 9 जून (आईएएनएस)। पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में असम में सोमवार को विपक्षी दलों द्वारा सुबह से शाम तक बंद रखे जाने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

बंद के कारण राज्य की दुकाने और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर बहुत कम लोग दिखे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "शैक्षणिक संस्थान बंद रहे और ज्यादातर सार्वजनिक और निजी वाहन नदारद रहे।"

गौरतलब है कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी असम गण परिषद (एजीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। दोनों दलों द्वारा आहूत बंद को राज्य की अन्य छोटी पार्टियां भी समर्थन दे रही हैं।

एजीपी के अध्यक्ष बृंदाबन गोस्वामी ने आईएएनएस से कहा, "इस राज्यव्यापी बंद को जनसमर्थन हासिल है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यों में की गई वृद्धि से जनता खुश नहीं है।"

भाजपा नेता ध्रुब बैश्य ने कहा कि सरकार तेल के मूल्यों पर नियंत्रण करने में विफल रही है और इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर ही पड़ रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+