यूरो कप के एक मैच के दौरान 100 हुड़दंगी गिरफ्तार
क्लागेनफ्रुट (जर्मनी), 9 जून (आईएएनएस)। जर्मनी के क्लागेनफट्र शहर में जर्मन और आस्ट्रियन पुलिस ने पोलैंड समर्थकों को भड़काने के आरोप में रविवार को जर्मनी के करीब 100 हुडदंगियों को गिरफ्तार कर लिया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि ये फुटबोल प्रेमी यहां यूरो 2008 के तहत जर्मनी और पोलैंड के बीच खेले जा रहे ग्रुप बी के एक मैच का आनंद लेने आए थे।
पुलिस ने बताया कि दोनों टीम के समर्थक आपस में भिड़ गए। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हंगामा उस समय शुरू हुआ जब 60 जर्मन सर्मथकों का एक दल पोलैंड समर्थकों के खिलाफ नारेबाजी करने लगा।
इसके बाद जर्मन समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मैच समाप्त होने के बाद फिर से 40 जर्मन हुड़दंगियों के एक दल ने फिर से पोलैंड के समर्थकों को भड़काने की कोशिश की। वे सभी भी गिरफ्तार कर लिए गए।
स्थानीय मीडिया के अनुसार दोनों टीमों के समर्थकों के बीच हाथापाई भी हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications