अफजल को फांसी दो या माफ करो : भाजपा

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की ओर से अपनी फांसी के संबंध में जल्द से जल्द निर्णय लेने की इच्छा जाहिर करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को इस मामले में आज जमकर आड़े हाथों लिया।

भाजपा ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह अफजल मामले में जल्द से जल्द निर्णय ले। या तो वह उसे फांसी पर लटका दे या फिर उसकी क्षमा याचना स्वीकार कर उसे माफ कर दे।

पार्टी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, "अफजल ने केंद्र सरकार पर अनिर्णय की स्थिति पैदा करने और दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि यदि अफजल के परिजनों ने उसकी क्षमा याचना की अपील की है तो वह इसे या तो स्वीकार करे और माफ कर दे या फिर अस्वीकार करके उसे फांसी पर लटका दे।"

उन्होंने कहा कि अफजल मामला राष्ट्रीय महत्व का है और केंद्र सरकार लंबे समय से इस पर टालमटोल का रवैया अपनाए हुए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+