झारखंड में आपराधिक वारदातों से परेशान हुए व्यापारी

रांची, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड में आपराधिक वारदातों में तेजी से हो रही वृद्धि से यहां के उद्योगपतियों और व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में अपराधी बैंकों और राजमार्गो पर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

झारखंड कुटीर उद्योग (जेएसएसआई) के सचिव शरद पोद्दार ने कहा, "राज्य में व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ना अब कठिन बनता जा रहा है। राज्य सरकार छोटे व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने में असफल रही है। यहां अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं।"

गौरतलब है कि राज्य में नक्सलियों और अपराधी वर्ग इन दिनों बेहद सक्रिय हो गए हैं। रांची-जमशेदपुर राजमार्ग पर 21 मई को आईसीआईसीआई बैंक के एक वाहन से एक किलोग्राम सोना लूट लिया था।

अपराधियों ने हाल ही में रांची के एक पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी से 18 लाख रुपये लूट लिए थे। राज्य में अपराधी इन दिनों बैंकों को अपना निशाना बना रहे हैं। सीमडेगा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा से अपराधियों ने तीन लाख 80 हजार रुपये लूट लिए थे। हालांकि, बाद में लूटे गए पैसे बरामद करने में पुलिस सफल रही थी।

व्यापारियों ने राज्य में आपराधिक घटनाओं में हो रही वृद्धि के विरोध में पिछले सप्ताह रांची में रैली भी आयोजित की थी। झारखंड वाणिज्य और उद्योग संघ (जेसीसीआई) के अध्यक्ष मनोज नरेदी ने आईएएनएस से कहा, "प्रत्येक सप्ताह यहां आपराधिक वारदातें हो रही है, जिससे व्यापारी वर्ग सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।"

राज्य के कुख्यात अपराधियों में एक अनिल शर्मा के 25 मई को रांची के राजेंद्र चिकित्सा संस्थान (आरआईएमएस) से फरार होने के बाद यहां के व्यापारियों में भय वातावरण व्याप्त हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+