महाराजगंज सिपाही हत्याकांड में एक दर्जन हिरासत में
महाराजगंज, 9 जून (आईएएनएस)। महाराजगंज के सिपाही हत्याकांड में आज पुलिस ने गोरखपुर, महाराजगंज सहित आस-पास के जिलों में छापामारी करके एक दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस इनसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है।
महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने आईएएनएस को बताया कि सिपाही कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में आज पुलिस ने महाराजगंज समेत गोरखपुर और आस-पास के जिले में छापामारी करके एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने उस अज्ञात जगह का नाम बताने से इनकार किया जहां पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को राज्य सरकार के एक मंत्री जमुना प्रसाद निषाद की अगुवाई में उनके सैंकड़ों समर्थकों ने शहर के कोतवाली थाने में जाकर जाकर तोड़फोड़ करके फायरिंग की थी जिसमें सिपाही कृष्णानंद राय की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications