जॉर्डन में दुनिया का पहला चर्च मिलने का दावा
अम्मान, 9 जून (आईएएनएस)। जॉर्डन के 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित रिहाब में पुरातत्ववेत्ताओं ने 'दुनिया के पहला चर्च' खोजने का दावा किया है।
जॉर्डन टाइम्स में सोमवार को छपी खबरों में पुरातत्वशास्त्र अध्ययन के रिहाब केंद्र के अध्यक्ष अब्दुल कादिर हसन के हवाले से बताया गया है कि दुनिया के पहले चर्च की खोज हुई है। इसका समय 33 ई. से 70 ई. के बीच का है।
हसन के मुताबिक ईसाइयों का शुरुआती चर्च मिलना आश्चर्यजनक है। उस समय ईसा के 70 अनुयायी थे। उन्होंने कहा कि उस समय सेंट गॉर्जियस चर्च बनाया गया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उन्होंने बताया कि चर्च में कई बरतन भी मिले हैं जो तीसरी से सातवीं सदी की हैं। इससे यह साबित होता है कि उस क्षेत्र में उस समय ईसाई भी रहते थे और उसके बाद रोमन शासकों के समय भी ईसाई रह रहे थे।
जॉर्डन टाइम्स ने आर्कडीयोसीजी के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स के उप बिशप के हवाले से बताया कि इस चर्च की तरह ही एक अन्य गुफा यूनान के थीसालोनिका में भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications