आरुषि हत्याकांड में सीबीआई अभी भी खाली हाथ
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आरुषि हत्याकांड की जांच को हाथ में लिए हुए आठ दिन हो गए हैं, लेकिन उसे अभी भी इस मामले में ठोस सुराग की तलाश है।
इससे पहले सीबीआई ने गत एक जून को आरुषि हत्याकांड मामले में अज्ञात व्यक्तिओं के खिलाफ मामला दर्ज किया किया था। नोएडा पुलिस द्वारा हालांकि हत्या के मामले में आरुषि के पिता डाक्टर राजेश तलवार को गिरफ्तार किया गया लेकिन सीबीआई राजेश तलवार को इस मामले में सिर्फ संदिग्ध मान रही है।
सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि ठोस सुराग के अभाव में फिलहाल किसी को भी इस मामले में अभियुक्त नहीं बनाया गया है। जांच की कार्रवाई चल रही है इसलिए फिलहाल किसी को भी अभियुक्त करार देना तर्कसंगत नहीं होगा।
उधर, सीबीआई के निदेशक विजय शंकर ने कहा है कि इस मामले को सुलझाने की दिशा में जल्दी ही बड़ी सफलता हाथ आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications