आरुषि हत्याकांड कोई सोप आपेरा नहीं, आरुषि की मां ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सूचना व प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी से मिलकर बालाजी टेलीफिल्मस् की आरुषि हत्याकांड को लेकर धारावाहिक बनाए जाने की योजना के प्रति मृतक की मां नुपूूर तलवार की िंचंता से अवगत कराया है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के सदस्य संध्या बजाज ने कहा कि मृतक की मां नुपूर तलवार, उनके सगे संबंधियों व मित्रों ने सोमवार को उनसे मुलाकात कर बालाजी टेलीफिल्मस् की सीरियल बनाने की योजना को लेकर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई।
आयोग के सदस्योंे के साथ हुई मुलाकात में नुपूर ने बताया कि वे अपनी बच्ची की मौत को लेकर भारी सदमें से गुजर रही है, दूसरी ओर बालाजी टेलीफिल्मस् उनकी पारिवारिक त्रासदी को बेचकर पैसे कमाने की योजना बना रही है।
आयोग को भेजे अपने पत्र में नुपूर ने कहा है कि बालाजी टेलीफिल्मस् इस त्रासदी के अवांछित प्रचार को भुनाने की कोशिश में जुटा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications