अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 3 ब्रिटिश सुरक्षाकर्मी मरे (लीड-1)
लंदन, 9 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सोमवार को हुए एक आत्मघाती हमले में तीन ब्रिटिश सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि दो घायल हो गए। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि आत्मघाती हमला सोमवार को उस समय किया गया जब पैराशूट रेजिमेंट की दूसरी बटालियन के सुरक्षाकर्मी प्रांत में स्थित छावनी के नजदीक पैदल गश्त लगा रहे थे।
हमले में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने बाद में दम तोड़ा। मंत्रालय के अनुसार, घटनास्थल पर तत्काल हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपात चिकित्सा सहायता भेज दी गई है।
'स्काई न्यूज' के अनुसार, एयर चीफ मार्शल सर जॉक स्ट्रिप ने कहा, "वह हाल में हुई सभी मौतों पर शोक और गर्व दोनों ही व्यक्त करते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में फिलहाल 7,800 ब्रिटिश सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications