अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 3 ब्रिटिश सुरक्षाकर्मी मारे गए
लंदन, 9 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में तीन ब्रिटिश सुरक्षाकर्मी मारे गए जबकि दो अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के रक्षामंत्रालय ने तीन जवानों के मारे जाने की पुष्टि की है।
मंत्रालय के अनुसार, यह आत्मघाती हमला उस समय किया गया जब पैराशूट रजिमेंट की दूसरी बटालियन के जवान सैनिक छावनी के नजदीक पैदल गश्त लगा रहे थे।
हमले में एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवानों ने बाद में दम तोड़ा। मंत्रालय के अनुसार, घटनास्थल पर तत्काल हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपात चिकित्सा सहायता भेज दी गई है।
'स्काई न्यूज' के अनुसार, एयर चीफ मार्शल सर जॉक स्ट्रिउप ने कहा, "वह हाल में हुई सभी मौतों पर शोक और गर्व दोनों ही व्यक्त करते रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इन जवानों के मारे जाने अफगानिस्तान में मारे जाने वाले ब्रिटिश सैनिकों की संख्या 100 हो गई है। अफगानिस्तान में फिलहाल 7,800 ब्रिटिश सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications