एक दशक के भीतर आम नागरिक कर सकेंगे चालकरहित विमान का इस्तेमाल
सिडनी, 9 जून (आईएएनएस)। आने वाले एक दशक के भीतर यूएवीज या चालकरहित विमान आम नागरिकों की पहुंच के भीतर होगा और वे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे।
नए शोध के मुताबिक रोबोटिक या चालकरहित विमान अगले पांच से 10 सालों में आम तौर पर इस्तेमाल किए जाएंगे।
क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (क्यूयूटी) के रॉड वाकर ने कहा कि हाल में केप यॉर्क क्षेत्र में कुछ परीक्षण हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये परीक्षण सफल रहे हैं जिससे भविष्य में नागरिकों के लिए इसे उपलब्ध कराने में आसानी होगी।
उन्होंने कहा कि क्यूयूटी शोध में रोबोट वाले विमान को भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि वे नागरिकों के लिए अधिक से अधिक इस्तेमाल हो सके।
वाकर ने संभावना जाहिर करते हुए कहा कि यूएवीज का इस्तेमाल जल्द ही सीमा संरक्षण के लिए किया जाएगा और यह उत्तरी क्वींसलैंड तट पर पांच सालों के भीतर उड़ान भरने लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications