मीडिया पर हमले के विरोध में होगा मुंबई में प्रदर्शन

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। मराठी दैनिक लोकसत्ता के संपादक कुमार केतकर के घर पर हमले और अहमदाबाद में तीन लेखकों पर राजद्रोह के मामले दर्ज करने के विरोध में मुंबई में पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता मंगलवार को मौन प्रदर्शन करेंगे।

यह प्रदर्शन चर्चगेट रेलवे स्टेशन के पास आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को करीब 70 लोगों की एक भीड़ ने शिवसंग्राम संगठन के बैनर तले केतकर के थाणे स्थित घर पर हमला किया था। उस समय केतकर अपने परिवार के साथ घर पर ही थे।

भीड़ ने केतकर के घर पर पत्थर फेंके थे और उनके घर के फर्नीचर सहित कई सामानों को नुकसान पहुंचाया था। भीड़ का कहना था कि हाल ही में केतकर ने लोकसत्ता के संपादकीय में शिवाजी की प्रतिष्ठा हनन करने वाला लेख लिखा है।

उधर अहमदाबाद के नगर पुलिस आयुक्त ओ. पी. माथुर ने एक जून को टाइम्स ऑफ इंडिया के स्थानीय संपादक भरत देसाई, संवाददाता प्रशांत दयाल और एक फोटोग्राफर पर राजद्रोह का मामला दर्ज किया है। इसमें प्रकाशित लेख के माध्यम से इन तीनों पर यह आरोप लगाया गया है कि इनके संबंध अंडरवर्ल्ड से हैं।

इस बारे में जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और वकील इरफान इंजीनियर ने आईएएनएस से कहा कि यह बात पचाना आसान नहीं है कि बिना गुजरात सरकार की अनुमति के एक पुलिस अधिकारी तीन पत्रकारों पर राजद्रोह का मामला दर्ज कर दें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+