मलेशिया ने इस्लामिक देशों की आलोचना की
कुआलालंपुर, 9 जून (आईएएनएस)। मलेशिया ने तेल की आसमान छूती कीमतों के लिए तेल उत्पादक इस्लामिक देशों को जिम्मदार ठहराते हुए सोमवार को उनकी आलोचना की।
मलेशिया का कहना है कि कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले इस्लामिक देश उन लोगों की मदद करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जो कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों के कारण परेशान हैं, बल्कि वे पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के निर्देशों का पालन करने के प्रति ज्यादा गंभीर दिखते हैं।
मलेशिया के विदेश मंत्री रईस यतिम ने कहा कि मलेशिया आगामी 18-20 जून के दौरान कंपाला (युगांडा) में होने वाली 'ओर्गेनाईजेशन आफ इस्लामिक कांफरेंस' (ओआईसी) की बैठक में तेल की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाएंगे।
यतिम ने जोर दिया कि इस्लामिक देशों को इस गंभीर समस्या का हल अवश्य और जल्द से जल्द निकालना चाहिए, क्योंकि कच्चे तेल का सबसे अधिक उत्पादन यही देश करते हैं।
'स्टार आनलाइन' के मुताबिक यतिम ने कहा, "मलेशिया चाहेगा कि ओआईसी के सदस्य देश इस समस्या के हल के लिए ज्यादा गंभीरता दिखाएं।"
इसके बाद यतिम ने मीडिया से अपील की कि वे मुस्लिम जगत की अच्छी तस्वीर पेश करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications