घरेलू नौकर द्वारा महिला की हत्या
पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बताया कि शहर के सेक्टर 50 में किराए के मकान में रहने वाले उद्योगपति अजय मैनी के घरेलू नौकर ने शुक्रवार रात परिवार के सदस्यों को अधिक मात्रा में बेहोशी की दवा खिला दी, जिससे उनकी 38 वर्षीय पत्नी संघ्या की मौत हो गई।
अजय व उनका 15 वर्षीय पुत्र, एक संबंधी की तीन वर्षीय पुत्री और रसोइया राजू गंभीर रूप से बीमार है।
नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर. के. चतुर्वेदी ने कहा, "यह चोरी का मामला है। हमलोगों ने पांच संदिग्ध लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें आकाश नामक एक दूसरा घरेलू नौकर व अन्य कई लोग शामिल हो सकते हैं।"
घटना की जानकारी शनिवार को उस समय हुई जब मकान मालिक ने संदेह होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि आकाश मौके से फरार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications