नोएडा पुलिस ने घरेलू नौकर पर चोरी और जहरखुरानी का मामला दर्ज किया

नोएड, 8 जून (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने एक फरार घरेलू नौकर के खिलाफ रविवार को चोरी और जहरखुरानी का मामला दर्ज किया है। शनिवार को एक परिवार के सभी सदस्यों को जहर खिला दिया गया था और उनके घर को लूट लिया गया था जबकि घरेलू नौकर फरार था।

पुलिस ने फरार घरेलू नौकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 381 के तहत चोरी का मामला दर्ज किया है। मारी गई महिला के संबंध में धारा 304 के तहत दूसरा मामला और धारा 328 के तहत जहरखुरानी का तीसरा मामला दर्ज किया गया है।

नोएडा के सेक्टर 50 स्थित 40 वर्षीय उद्योगपति अजय मैनी के पूरे परिवार को उनके घरेलू नौकर आकाश ने रात के खाने में जहर दे दिया था। इस घटना में उनकी 38 वर्षीय पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

नेपाली नौकर आकाश उर्फ राजकुमार फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जांच अधिकारी कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि पूरे परिवार को जहर खिलाया गया था। अजय की पत्नी संध्या को ज्यादा मात्रा में जहर दिया गया था। उनके विसरा को फौरेंसिक जांच के लिए आगरा भेज दिया गया है। जहर किस प्रकार का था इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।"

उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (नोएडा) आर. के. चतुर्वेदी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह लूट का मामला लगता है। उन्होंने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है। घर को सील कर दिया है और पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आकाश के साथ कुछ अन्य लोगों के शामिल होने का भी संदेह है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+