विकिपीडिया ने इंटरनेट की दुनिया बदल डाली

वाशिंगटन, 8 जून (आईएएनएस)। कुछ समय पहले तक इंटरनेट पर 'विकिपीडिया' के बारे में बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन थोड़े ही समय में ही विश्व कोष के क्षेत्र में विकिपीडिया ने विशेष पहचान बना ली है।

इंटरनेट पर तमाम तरह की जानकारी प्राप्त करने में विकिपीडिया सहायक सिद्ध हो रहा है। यह ऑनलाइन तरीके से कई तरह जानकारियां उपलब्ध कराता है।

गौरतलब है कि विकिपीडिया 'विकि' शब्द से बना है। इस शब्द का अर्थ होता है 'एक सहयोगी वेबसाइट, जहां कोई भी किसी उपलब्ध सामग्री का संपादन कर सकता है।'

इस वेबसाइट को देखने वाले लोग वहां उपलब्ध सामग्री में कुछ-कुछ नया जोड़ते रहते हैं। इस वेबसाइट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले पचास फीसदी लोग इसकी मदद लेते हैं।

अमेरिकी संस्था 'प्यू इंटरनेट' के अनुसार विकिपीडिया को बड़ी संख्या में लोग देखते हैं। हालांकि समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार, कुछ आलोचक इसमें दी गए विषयों की जानकारी की आलोचना भी करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+