ईरान से पुनर्निर्माण योजना पर बातचीत करने पहुंचे इराकी प्रधानमंत्री

तेहरान, 8 जून (आईएएनएस)। इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल-मालिकी वर्षो से आतंकवाद और जातीय हिंसा झेल रहे अपने देश में शांति व स्थायित्व बहाल करने की योजनाओं पर चर्चा के लिए ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गए हैं।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने रविवार को बताया कि मालिकी शनिवार शाम को मेहराबाद हवाईअड्डा पहुंचे। उनके साथ उच्च अधिकारियों का एक शिष्टमंडल भी आया है।

मलिकी द्वारा ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद से मुलाकात और उनके साथ अपने देश की मौजूदा स्थिति के बारे में चर्चा किए जाने की संभावना है। इस दौरान इराक और अमेरिका के बीच होने वाले उस समझौते के पहलुओं पर भी बातचीत होगी, जिसे अगले महीने अंतिम रूप दिया जाना है।

उल्लेखनीय है कि ईरान, इराक और अमेरिका के बीच इस समझौते का विरोध कर रहा है। ईरान को आशंका है कि इससे उसे आसानी से निशाना बनाया जा सकता है।

मलिकी, ईरानी राष्ट्रपति के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी भेंट करेंगे। इनमें मजलिस के अध्यक्ष अली लरीजानी और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जिलानी शामिल हैं। इनके साथ द्विपक्षीय हितों और खासकर सुरक्षा व ऊर्जा के मुद्दे पर बातचीत की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+