आठ लोगों को जिंदा जलाने वाले को फांसी की सजा
भोपाल, 8 जून (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में आठ लोगों को जिंदा जलाकर मारने वाले फारुक उर्फ बशीर को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रेक) आऱ एऩ चन्द्र ने फांसी की सजा सुनाई है।
शनिवार को सुनाए अपने फैसले में न्यायाधीश ने इस घटना को बर्बरतापूर्ण कृत्य करार देते हुए फारुक को सजा - ए - मौत दी, साथ ही धारा 436 के तहत 10 साल का कठोर कारावास व पांच हजार का अर्थ दंड भी सुनाया। न्यायाधीश द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार यह घटना पूर्व नियोजित थी।
गौरतलब है कि आठ माह पूर्व ईद के दिन 14 अक्टूबर 2007 को मुमताज के घर लोगों का आना जाना चल रहा था। मुमताज का ठेकेदार फारुक उर्फ बशीर से विवाद चल रहा था। फारुक ने उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी भी दी थी। बाद में उसने मुमताज के घर में आग लगा दी, जिससे आठ लोग बुरी तरह झुलस गए थे। आग लगने से एक वर्षीय बालक सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की मौत अस्पताल में हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications