आईएसए के खिलाफ मलेशिया में विरोध प्रदर्शन
कुआलालंपुर, 8 जून (आईएएनएस)। मलेशिया में आंतरिक सुरक्षा अधिनियम (आईएसए) के तहत हिरासत में लिए गए नागरिकों के परिवारजनों व मित्रों ने आज पेराक स्थित कामतिंग बंदी गृह के सामने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने मोमबती जलाया और अपने प्रियजनों की सकुशल वापसी के लिए दुआएं मांगी।
जिन 80 लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें पांच हिंद्राफ से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मलेशिया से प्रकाशित समाचार पत्र 'स्टार' के अनुसार प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह ने आज फेडरल रिजर्व से संबंधित पुलिस जवानों के सामने 15 मिनट तक विरोध प्रदर्शन किया।
जिन पांच हिंद्राफ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है उनमें विपक्षी दल डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी (डीएपी) के सदस्य मनोहरन राज्य विधानसभा के सदस्य भी हैं।
पेराक जहां विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया वह विपक्षी दल शासित राज्य है। राज्य के वरिष्ठ पार्षद नाग कू हम भी प्रदर्शन के दौरान स्थिति का जायजा लेते दिखे। विरोध प्रदर्शन का आयोजन 'आईएसएस हटाओ आंदोलन' ने किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications