'एनडीए कैडेट की जेब रहती हैं तंग'

खड़कवासला, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के कैडटों को मिलने वाली मासिक वृत्ति की राशि इतनी कम होती है कि उनके जेब हमेशा तंग ही रहती है।

खड़कवासला, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के कैडटों को मिलने वाली मासिक वृत्ति की राशि इतनी कम होती है कि उनके जेब हमेशा तंग ही रहती है।

देश के प्रमुख रक्षा संस्थान से जुड़ने वाले कैडेटों को जेब खर्च के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलते हैं, लेकिन यह रकम उनके अभिभावक अकादमी में जमा करते हैं, जबकि विदेशी कैडेट को प्रति माह एक सौ डॉलर (4250 रुपये) मिलते हैं, जिसे संबंधित देश की सरकारें मुहैया कराती है।

एक कैडेट ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "हमारे अभिभावक प्रत्येक सत्र में पांच हजार रुपये जमा करते हैं, जो बाद में एनडीए हमें किश्तों में प्रतिमाह एक हजार रुपये मुहैया कराती है।"

तजाकिस्तान से आए एक कैडेट ने कहा कि उसे अपने देश के दूतावास के जरिए प्रतिमाह 4250 रुपये मिलते हैं। अच्छी प्रतिभाओं को आकृष्ट करने के लिए एनडीए अब देशी कैडेटों की जेबतंगी दूर करने के लिए प्रतिमाह दस हजार रुपये बतौर मासिक वृत्ति देने पर विचार कर रही है। एनडीए ने इस संबंध में एक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय के पास भेजा है।

एनडीए के कमांडेंट एयर मार्शल टी. एस. रंधावा ने कहा, "हमने इस संबंध में एक प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को भेजा है।" एक सेना अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "कैडेटों की मासिक वृत्ति उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना सैनिकों के लिए वेतन। मासिक वृत्ति से इस बात का पता चलता है कि एनडीए कैडेटों के प्रति कितनी गंभीर है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+