परियोजना वित्त कोष बढ़ाकर 50 अरब करेगी श्रेई

कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। आधारभूत संरचना क्षेत्र की कंपनियों को वित्तीय कोष मुहैया कराने वाली पश्चिम बंगाल की कंपनी श्रेई (एसआरईआई) ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपना परियोजना वित्त कोष बढ़ाकर 50 अरब रुपये करने की योजना बनाई है।

'श्रेई इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड' के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हेमंत कनोरिया ने कहा, "चालू वित्त वर्ष के लिए हमने अपना परियोजना वित्त कोष बढ़ाकर 40-50 अरब रुपये करने की योजना बनाई है।"

उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का परियोजना वित्त कोष लगभग 10 अरब रुपये का था। इसका अर्थ है कि इस वर्ष इसमें कम से कम चार गुना बढ़ोतरी की जाएगी।

गौरतलब है कि देश में आधारभूत संरचना उपकरण वित्त कोष के क्षेत्र में श्रेई की बाजार हिस्सेदारी 30 प्रतिशत है। कनोरिया ने आईएएनएस से कहा, "हमने प्रति वर्ष 40-50 प्रतिशत की दर से कारोबारी विकास किया है और इसे हम बरकार रखना चाहते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+