जम्मू कश्मीर में हिरासत में हुई मौत की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
जम्मू, 8 जून (आईएएनएस)। डोडा जिले में पुलिस हिरासत में हुई एक किशोर की मौत को लेकर नागरिकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि डोडा जिले में शनिवार को लतीफ अहमद की हिरासत में मौत हो गई थी।
सूत्रों के अनुसार डोडा के जिला पुलिस उपायुक्त खुर्शीद अहमद भट ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक डोडा जिले के डीहरोती गांव के 17 वर्षीय अहमद को पुलिस ने उसके घर से शनिवार को हिरासत में लिया था।
अहमद से राज्य पुलिस का विशेष अभियान दल पूछताछ कर रहा था पर कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने अहमद के शव को उसके घरवालों को सौंप दिया। पुलिस ने अहमद के घरवालों को मौत का कोई कारण नहीं बताया जबकि उसके शव पर मारपीट के निशान थे।
जिला मुख्यालय के सामने दीहरोती गांव के एक निवासी नसीर अहमद ने प्रदर्शन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि यह साफ तौर पर पुलिस हिरासत में हुई मौत का मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications