असम में दागियों को टिकट नहीं देगी कांग्रेस

गुवाहाटी, 8 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की असम इकाई ने तय किया है कि भविष्य में चुनावों के टिकट वितरण के दौरान वह आपराधिक या भ्रष्ट छवि वाले नेताओं से परहेज करेगी।

असम के स्वास्थ्य मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता हिमांता विश्व सरमा ने पत्रकारों को बताया, "मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने स्पष्ट कहा है कि यदि किसी भी नेता के खिलाफ आरोप पत्र दायर पाया जाएगा, तो चुनावों में उसे पार्टी का टिकट नहीं दिया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी की स्वच्छ छवि बरकरार रखने और किसी भी दागी नेता को कांग्रेस के चुनाव चिह्न् पर निर्वाचित नहीं होने देने के लिए उठाया गया है।

यह कदम हाल ही में दिल्ली में असम सरकार के शिक्षा मंत्री रिपुन बोरा की गिरफ्तारी के मद्देनजर उठाया गया है।

गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही बोरा को असम मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। शनिवार को उन्हें कांग्रेस पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+