विदेश में इलाज कराने के लिए हसीना व खालिदा को सशर्त इजाजत
ढाका, 8 जून (आईएएनएस)। जेल में बंद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और खालिदा जिया अपने इलाज के लिए विदेश जा सकती हैं। बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार ने इसके लिए शर्त यह लगाई है कि उन्हें दिसंबर में होने वाले चुनावों की तैयारी से संबंधित बातचीत में शामिल होना होगा।
मीडिया में रविवार को छपी खबरों के मुताबिक दोनों नेता सेना समर्थित कार्यवाहक सरकार के साथ चुनाव के संबंध में बातचीत को खास तवज्जो नहीं दे रही हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों पूर्व प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने हसीना, खालिदा और खालिदा के छोटे बेटे अराफात रहमान कोको की बीमारी को लेकर तीन चिकित्सा बोर्डो का गठन किया था। बोर्डो को यह बताना था कि तीनों को चिकित्सा के लिए देश से बाहर भेजा जाए या नहीं।
चिकित्सा बोर्डो ने अपनी रिपोर्ट शनिवार को दाखिल की थी। इसके बाद कार्यवाहक सरकार ने कहा था कि खालिदा के बड़े बेटे तारिक रहमान के लिए भी बोर्ड का गठन किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications