हिलेरी का ओबामा को समर्थन

Obama Hillary
वाशिंगटन, 8 जून: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में पिछड़ने के बाद इस दौड़ से खुद को अलग करते हुए सिनेटर हिलेरी क्लिंटन ने अपनी पार्टी की ओर से प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बराक ओबामा को समर्थन देने की घोषणा की है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी ने शनिवार को वाशिंगटन में नेशनल बिल्डिंग म्यूजियम के सभागार में अपने समर्थकों और पत्रकारों से भरे एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं उनसे (ओबामा) से सहमत हूं और उन्हें अपना पूरा समर्थन देती हूं।"

इसके साथ ही हिलेरी ने यह भी ऐलान किया कि डेमोक्रेट पार्टी की उम्मीदवारी के लिए वह अपना प्रचार अभियान समाप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा, "देश का अगला राष्ट्रपति बनाने में ओबामा की मदद करने के लिए हमें वह सब कुछ करने की जरूरत है जो हम कर सकते हैं।"

हिलेरी ने कहा कि उन्होंने इस तरह के समारोह के बारे में सोचा नहीं था, लेकिन इस सभा में आए लोगों का जोश देखकर वह बहुत प्रभावित हुई हैं।

इस मौके पर उन्होंने उन तमाम लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी उम्मीदवारी के लिए वोट दिया और कहा, "मैं अब अपने समर्थकों का आह्वान करती हूं कि वे अपनी ऊर्जा और समर्थन बराक ओबामा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगाएं।"

इससे पहले इस वर्ष नवंबर में होनेवाले आम चुनावों में पार्टी की जीत पक्की करने के लिए रणनीति बनाने के उद्देश्य से गुरुवार रात को बराक ओबामा और हिलेरी क्लिंटन ने एक मुलाकात की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+