ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प, 13 गिरफ्तार थाना, प्रभारी निलंबित
इलाहाबाद, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद जिले में पट्टे की जमीन पर आवंटियों को कब्जा दिलाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और घूरपुर के थानाप्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
इलाहाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शनिवार की घटना के बाद अब तक 12 महिलाओं और 13 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि बात में सभी महिलाओं को रिहा कर दिया गया लेकिन 13 पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही घूरपुर के थानाप्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले के घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में जमीन को लेकर पिछले कई वर्षो से खटिक बिरादरी के लोगों और पट्टाधारक रामअवध के बीच झ्झगड़ा चला आ रहा है। घूरपुर थाने में इस मामले की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी और इसी क्रम में शनिवार को पुलिस दल मौके पर पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने हथियार लेकर पुलिस दल पर हमला कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications