उत्तरप्रदेश में मंत्री के समर्थकों के थाने में गोली चलाने से सिपाही की मौत, मामला दर्ज
महराजगंज, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के एक मंत्री की मौजूदगी में उनके समर्थकों द्वारा शनिवार देर रात महराजगंज जिले के एक थाने में घुसकर जमकर उत्पाद मचाने और गोलियां चलाने से एक सिपाही की मौत हो गई। इस सिलसिले में मंत्री और उनके 50 समर्थकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
गोरखपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जी. पी. शर्मा ने बताया कि राज्य के मत्स्य पालन राज्यमंत्री जमुना निषाद और शैलेंद्र मदेशिया समेत उनके 50 समर्थकों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उल्लेखनीय है शनिवार देर रात जमुना निषाद अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ महराजगंज के कोतवाली थाना गये और जमकर उत्पात मचाया।
इसी दौरान उनके समर्थकों द्वारा चलाई गई गोली लगने से थाने में तैनात सिपाही कृष्णानंद राय घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही सिपाही ने दम तोड़ दिया।
थानाप्रभारी बी. पी. चतुर्वेदी ने बताया कि मंत्री और उनके समर्थकों ने थाने में रखी रायफले और जरूरी कागजात भी लूटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications