नेपाल नरेश का ताज नीलाम?

Gyanendra
काठमांडू, 8 जून: नेपाल में 239 वर्ष पुरानी राजशाही के खात्मे पर नए संविधान निर्माताओं द्वारा औपचारिक मुहर लगाए जाने से करीब एक माह पहले ही नेपाल नरेश की बेशकीमती ताज लंदन के बोंड स्ट्रीट में नीलामी कर दी गई।

नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेन्द्र को 12 जून तक महल खाली करने को कहा गया है। नरेश के ताज के गुम हो जाने की चर्चाओं के बीच एक सरकारी जांच दल महल की तलाशी कर रहा है।

नेपाली अखबार 'नया पत्रिका' में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है 'श्री पेंच' कहां है? जांच दल के एक सदस्य गोविंद प्रसाद कुसुम ने उक्त अखबार को बताया कि हमने महल में सभी स्थानों की जांच की लेकिन ताज के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।

एक दूसरे अखबार 'काठमांडू पोस्ट' के मुताबिक ताज के साथ-साथ 'शाही राजदंड' भी गुम है।

ज्ञात हो कि 'श्री पेंच' नेपाल के शाही नरेश द्वारा पहने जाने वाले पगड़ीनुमा पारम्परिक ताज को कहा जाता है। इस ताज को अंतिम बार 4 जून 2001 को ज्ञानेन्द्र बीर बिक्रम शाह ने पहना था।

पिछले 10 अप्रैल को विश्व की एक सबसे पुरानी नीलामी कंपनी 'बोनहाम्स' कई समानों को नीलाम किया था। उसमें भारत के मुगल शासक शाहजाहां से जुड़ी चीजें भी शामिल थीं। इसके अलावा नीमाली कर्ताओं ने 19 शताब्दी में नेपाल के राजशाही परिवार के लिए तैयार ताज को भी नीलाम करने का दावा किया है। इस ताज की कीमत 90 हजार पैंड बताई गई है। अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह गायब ताज थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+