जमुना प्रसाद हाजिर हुए माया दरबार में (लीड-1)

लखनऊ , 8 जून (आईएएनएस)। समर्थकों के साथ थाने में घुसकर एक सिपाही की हत्या करने के आरोपी मछली पालन राज्यमंत्री जमुना प्रसाद निषाद ने आज दोपहर मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात की है। संभावना है कि उनसे इस्तीफा ले लिया जाएगा।

गौरतलब है कि कल देर रात महाराजगंज थाने में हुए उपद्रव और सिपाही की हत्या के मामले में जमुना प्रसाद के खिलाफ हत्या और अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हुई है। ऐसे में उनका लखनऊ आना और मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करना खासा अहम माना जा रहा है।

मुलाकात के बारे में अभी अधिकृत रूप से नहीं बताया जा रहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक निषाद का इस्तीफा लिया जा सकता है और उमाकांत यादव वाली कहानी दोहराई जा सकती है।

कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री मायावती ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आरोपी सांसद उमाकांत यादव को अपने सरकारी आवास पर बुलाया था और वहीं पर उन्हें गिरफ्तार करा दिया गया था। फिलहाल यादव जेल में हैं।

जमुना प्रसाद गोरखपुर की पिपराइच विधानसभा सीट से विधायक हैं और अति पिछड़ी निषाद बिरादरी में उनका खासा प्रभाव माना जाता है। इस लिहाज से यह देखना दिलचस्प होगा कि बसपा नेतृत्व उनके बारे में कितना कठोर निर्णय करता है?

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+