वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण सम्मेलन सोमवार से

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। परमाणु हथियारों के किसी भी संभावित खतरे से दुनिया को महफूज रखने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह करेंगे।

नई दिल्ली के होटल मौर्या शैरेटन में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के आयोजकों का कहना है कि यह परमाणु ऊर्जा के बड़े स्तर पर इस्तेमाल को बाधा पहुंचाए बिना आंतकवादियों के हाथ में परमाणु हथियार पहुंचने से रोकने पर केंद्रित रहेगा।

'इंडियन काउंसिल आफ वर्ल्ड अफेयर्स' (आईसीडब्ल्यूए) और 'सेंटर फार स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज' द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह सम्मेलन वर्ष 1988 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्तुत की गई महत्वकांक्षी वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण योजना की 20 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि उस दौरान विश्व के प्रमुख परमाणु शक्ति सम्पन्न देशों ने राजीव गांधी की योजना को यह कहकर खारिज कर दिया था कि यह महज एक 'कल्पना' है। दिलचस्प है कि अब वही देश परमाणु तकनीक का शांतिपूर्ण इस्तेमाल यानी परमाणु ऊर्जा की वकालत करने लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+