यूपी में शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहा है आईआईएम-लखनऊ

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-लखनऊ अब उत्तरप्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने का जिम्मा उठाने जा रहा है। इस कड़ी में संस्थान ने प्रदेश के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया है।

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम)-लखनऊ अब उत्तरप्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने का जिम्मा उठाने जा रहा है। इस कड़ी में संस्थान ने प्रदेश के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया है।

आईआईएम-लखनऊ इससे पहले लगभग 65 प्रधानाचार्यों, उप प्रधानाचार्यो और कई जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों (डीआईईटी) के शिक्षकों को प्रशिक्षित कर चुका है। संस्थान जिला स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी और आईआईएम के प्रोफेसर सुशील कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हम शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। हम उन्हें शिक्षण की नई तकनीक की जानकारी देंगे।"

राज्य सरकार ने भी निर्णय लिया है कि वह 70 डीआईईटी को आईआईएम-लखनऊ में प्रशिक्षण दिलाएगी। गौरतलब के प्रत्येक डीआईईटी में प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य और लगभग 20 विभागीय सदस्य होते हैं।

कुमार ने बताया कि राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के उस प्रस्ताव पर भी सहमाति बन गई है, जिसमें डीआईईटी के प्रधानाचार्यो को प्रबंधन के नए उपायों के बारे में प्रशिक्षण देने की बात कही गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+