सोमालिया में बीबीसी संवाददाता की हत्या

मोगादिशु, 8 जून (आईएएनएस)। सोमालिया में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (बीबीसी) और एसोसिएटेड प्रेस (एपी) समाचार एजेंसी के संवाददाता नासते दाहिर फहराह की कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 500 किलोमीटर दक्षिण स्थित किसमायो कस्बे में शनिवार रात फहराह की हत्या कर दी गई। फहराह की 26 वर्षीया पत्नी इडिल फारे ने कहा कि उनके पति को जान से मारने की धमकियां पहले भी मिली थीं।

फारे ने कहा कि देर रात जब उनके पति इंटरनेट कैफे से घर लौट रहे थे, उसी समय उन्हें गोली मारी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली लगने के बाद फहराह को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

एक ही वर्ष किसी पत्रकार के मारे जाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले वर्ष 2007 में यहां आठ सोमायली पत्रकारों की हत्या कर दी गई थी।

समाचार एजेंसी डीपीए ने सोमालिया के पत्रकार संघ के महासचिव उमर फारुक उस्मान के हवाले से बताया कि यहां पत्रकारों को सुरक्षा उपलब्ध नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+