बर्लिन को चाहिए मोम का हिटलर

म्यूजियम की प्रवक्ता कैट्रिन फ्रोएम्सडोर्फ ने कहा, "हिटलर को हम एक बंकर में दिखाएंगे जहां वह आत्महत्या करने से पहले मौजूद था। लंदन में उसे जिस प्रकार दिखाया गया है, यहां उस तरह नहीं दिखाया जाएगा।"
गौरतलब है कि लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में भी हिटलर की मोम की प्रतिमा मौजूद है। बर्लिन के मेयर क्लॉउस वॉवेयरइट ने इससे पूर्व स्पष्ट कर दिया था कि वह म्यूजियम को नाजी तानाशाह के बिना ही देखना पसंद करेंगे।
म्यूजियम में हिटलर की मोम की प्रतिमा को लेकर जर्मनी में खूब चर्चा हो रही है। समाचार एजेंसी डीपीए ने यहां के एक यहूदी संगठन के महासचिव स्टीफन क्रेमर के हवाले से कहा कि म्यूजियम में हिटलर की प्रतिमा उसके बारे में कई भ्रांतियों को खत्म करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications