एक मंत्री ने किया अपना विदेश दौरा रद्द
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपील पर आज एक और मंत्री ने अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया। प्रवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री वयालार रवि ने अपना अमेरिका दौरा रद्द कर दिया है। वे बुधवार को अमेरिका जाने वाले थे।
वयालार रवि को अमेरिका के शहर मिन्नियापोलिस में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेना था। उसके बाद उन्हें कनाडा के शहर वेंकूवर में एक कार्यक्रम में शरीक होना था।
उल्लेखनीय है प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर फिजूलखर्जी कम करने और विदेश दौरे रद्द की नसीहत दी थी।
वयालार रवि के पास संसदीय कार्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है। वे शुक्रवार को ही नीदरलैंड की यात्रा से लौटे हैं।
रवि से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम, जहाजरानी व सड़क परिवहन मंत्री टी. आर. बालू, पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा और पर्यटन व संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी भी अपनी-अपनी विदेश यात्रा रद्द कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications