तेल की बढ़ती कीमतों पर जी 8 देशों के मंत्रियों की बैठक होगी
मास्को, 7 जून (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में अप्रत्याशित उछाल पर चर्चा करने के लिए 'जी 8' देशों के ऊर्जा मंत्रियों समेत चीन, दक्षिण कोरिया और भारत के अधिकारी जापान के शहर ओमोरी में दो दिवसीय बैठक करने वाले हैं।
गौरतलब है कि रविवार से शुरू होने वाली यह बैठक न्यूयार्क में कच्चे तेल की कीमतों में 11 डालर प्रति बैरल (159 लीटर) की वृद्धि के बाद आयोजित की गई है। तेल की कीमतों में एक दिन के दौरान यह सबसे बड़ा उछाल है।
फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें 139 डालर प्रति बैरल के स्तर पर जा पहुंची है और विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह जुलाई तक 150 डालर प्रति बैरल तक जा पहुंचेगी। उनका मानना है कि मध्य-पूर्व में राजनीतिक तनाव को देखते हुए कच्चे तेल की कीमतों में फिलहाल गिरावट के संकेत नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क लाइट स्वीट कच्चा तेल पिछले वर्ष समान अवधि की तुलना में लगभग दोगुना महंगा हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications