अमेरिकाः तेल के भाव सातवें आसमान पर

इसी के साथ देश में बेरोजगारों की संख्या में भी 5.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। देश में बेरोजगारी भी बढ़ती ही जा रही है। अप्रैल में जहां बेरोजगारों की संख्या 5.0 फीसदी दर्ज की गई, वहीं मई में यह बढ़कर 5.5 फीसदी हो गई है।
अमेरिकी श्रम मंत्रालय ने आशंका जताई है कि इस वृद्धि से विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मंदी का शिकार बन सकती है। गौरतलब है कि साल की शुरुआत में कुल 324,000 लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा था वहीं मई में ही 49 हजार लोग बेरोजगार हुए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डालर का भाव भी विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में गिरा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications