विदेश यात्रा कम करें अधिकारी : दासमुंशी
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने कहा है कि उन्होंने घरेलू यात्राएं किफायती दर्जे में करने की योजना बनाई है और वह चाहते हैं कि उनके मंत्रालय के अधिकारी विदेश यात्राओं में कटौती करें।
दासमुंशी ने शुक्रवार को एक दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि खर्च कम करने के लिए यह जरूरी है कि उनके मंत्रालय के अधिकारी तभी विदेश यात्रा पर जाएं जब यह अपरिहार्य हो।
उन्होंने अपने मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाकार से भी कहा कि वह गैर-योजना खर्चो पर आधारित एक ब्यौरा तैयार करें जिसमें चालू वित्त वर्ष के दौरान कम से कम पांच प्रतिशत अतिरिक्त बचत का इंतजाम हो।
मुंशी ने कहा कि गैर-योजना खर्चो में प्रति वर्ष पांच प्रतिशत की कटौती करके उनका मंत्रालय अच्छी खासी बचत कर सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे घरेलू यात्राएं भी कम करें और जरूरत पड़ने पर किफायती दर्जे में यात्रा करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications