राजेश तलवार की याचिका पर फैसला टला

तलवार के वकील सतीश टमटा ने कहा, "सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शनिवार को जेल का दौरा करेंगे, जिस कारण मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।"टमटा ने कहा, "पहले जमानत की याचिका नोएडा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दायर की गई थी।
बाद में शुक्रवार को गाजियाबाद में सीबीआई की विशेष अदालत में यह याचिका दायर की गई।"उन्होंने कहा, "तलवार निर्दोष हैं और सीबीआई के पास उनके विरूद्ध कोई साक्ष्य नहीं है।" गौरतलब है कि 16 मई को आरुषि अपने घर में मृत पाई गई थी।
शुरुआत में पुलिस का शक तलवार परिवार के घरेलू नौकर हेमराज पर गया था, लेकिन अगले ही दिन हेमराज का शव भी घर के छत से बरामद हुआ था। इस दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में पुलिस ने 23 मई को आरुषि के पिता राजेश तलवार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने उस समय कहा था कि तलवार ने पहले हेमराज और फिर आरुषि की हत्या की। बाद में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications