यूरोपीय यूनियन व भारत के बीच हवाई यातायात में आई तेजी
ब्रुसेल्स, 7 जून (आईएएनएस)। चीन की तुलना में यूरोपीय यूनियन के देशों व भारत के बीच पिछले दो वर्षो के दौरान हवाई यातायात में ज्यादा तेजी से विकास हुआ है।
यूरोपीय यूनियन के सांख्यिकी ब्यूरो यानी यूरोस्टेट से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जहां वर्ष 2006 के दौरान यूरोपीय यूनियन के देशों व भारत के बीच हवाई यातायात में वर्ष 2004 की तुलना में 57.2 फीसदी की वृद्धि हुई, वहीं यूरोपीय यूनियन के देशों व चीन के बीच समान अवधि के दौरान हवाई यातायात में 38.3 फीसदी की तेजी आई।
यूरोपीय यूनियन के नजरिए से देखें तो वर्ष 2006 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में भारतीय उपमहाद्वीप में इस क्षेत्र में रिकार्ड 21.5 फीसदी की वृद्धि हुई।
पूर्वी अफ्रीका व मध्य पूर्व के देशों व यूरोपीय यूनियन के देशों के बीच समान अवधि के दौरान हवाई यातायात में क्रमश: 12.6 व 9.1 फीसदी की तेजी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications