पुत्र के व्यवसाय मामले में भाजपा ने मांगी गृहमंत्री से सफाई
नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। निजी व्यवसाय के लिए केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के पुत्र शैलेश पाटिल द्वारा कथित रूप से अपने पिता के 4 अकबर रोड स्थित सरकारी निवास के पते का दुरूपयोग करने का मामला तूल पकड़ने लगा है।
प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले में गृह मंत्री से सफाई मांगी है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली से प्रकाशित होने वाले प्रमुख दैनिक अखबार 'इंडियन एक्सप्रेस' में शनिवार को छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अंबाला के 1.49 अरब रुपये की लागत वाली एक परियोजना का हिस्सा बनने के लिए शैलेश और उनकी पत्नी ने गृह मंत्री के सरकारी निवास का दुरूपयोग किया।
भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा, "देश की जनता यह जानना चाहेगी कि गृह मंत्री के सरकारी निवास का दुरूपयोग निजी फायदे के लिए किया गया कि नहीं। भाजपा इस मामले में गृह मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग करती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications