म्यांमार को है अतिरिक्त राहत सामग्री की जरूरत: यूएन

न्यूयार्क, 7 जून (आईएएनएस)। म्यांमार की सैन्य सरकार ने गत महीने वहां आए नरगिस तूफान से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र के 180 राहतकर्मियों व अन्य अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों को प्रवेश वीजा दिया है।

समाचार एजेंसी डीपीए ने संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन लोकोपकारी कार्यक्रम दल के वरिष्ठ संयोजक जॉन हॉल्मेस के हवाले से यह जानकारी दी।

जॉन हॉल्मेस ने अनुसार म्यांमार में अंतर्राष्ट्रीय राहत सहायता कार्य सही दिशा में चल रहा है लेकिन सरकार चाहती है कि देश के भीतरी इलाकों में अतिरिक्त राहतकर्मी बहाल हों। उन्होंने कहा, "वीसा प्राप्त करने के लिए यूएन कार्यकर्ताओं के 20 आवेदन अब भी पड़े हुए हैं।"

हॉल्मेस ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब तक कुल 15.5 करोड़ डालर की सहायता राशि म्यांमार को उपलब्ध करा चुका है। इसे बावजूद हम लोगों की इच्छा है कि और सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों (आसियान) के 200 राहतकर्मी वहां राहत कार्य में लगे हैं जबकि जर्मनी और जापान के दल वहां के मौसम पर नजर रखे हुए हैं। वहां की सरकार ने फ्रांस के 20 सदस्यीय डाक्टरों के दल को भी आने की इजाजत दी है।

उल्लेखनीय है कि वहां आए तूफान में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है या वे लापता हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+