वार्ता की जगह को लेकर अड़े गुर्जर और सरकार
जयपुर, 7 जून (आईएएनएस)। अनुसूचित जनजाति की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जर समुदाय और राजस्थान सरकार के बीच वार्ता की जगह को लेकर अड़चन पैदा हो गई है।
गुर्जर संघर्ष आरक्षण समिति के संयोजक कर्नल के. एस. बैंसला ने शनिवार की सुबह राज्य सरकार को पत्र लिखकर बातचीत भरतपुर जिले के बयाना में करने की मांग की। ज्ञात हो कि बयाना ही गुर्जर समुदाय के आंदोलन का केंद्र है। यहीं पर पिछले 15 दिनों से अधिक समय से समुदाय के लोग आंदोलन कर रहे हैं।
बैंसल की मांग को खारिज करते हुए वसुंधरा राजे सरकार ने कहा कि वार्ता केवल राज्य की राजधानी जयपुर में ही हो सकती है। इसकी प्रतिक्रिया में बैंसला ने बयाना में टेलीविजन चैनलों से कहा कि वार्ता केवल बयाना में ही हो सकती है और राज्य सरकार जयपुर में वार्ता के लिए जोर देकर विरोध को बढ़ा रही है।
बैंसला की मांग शुक्रवार को समुदाय के नेताओं की दो घंटे तक चली बैठक के बाद आया। समुदाय के नेताओं ने राज्य सरकार के साथ होने वाली वार्ता के लिए एजेंडे पर चर्चा के लिए इकट्ठा हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications